पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उद्योग एवं बैंकर्स की बैठक तथा ऋण वितरण कार्यो की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ करते हुए आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, जिला नवप्रवर्तन योजना, पी.एस.यू. कलस्टरों, मुख्यमंत्री सूक्ष्य एवं लघु उद्योग कलस्टर योजना, बुनकर मुद्रा योजना, One District one Product स्टार्ट-अप योजना, राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड से स्वीकृति निवेश प्रस्ताव, बियाडा क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों की समीक्षा, एम.एस.एम.ई. उद्यमी रजिस्ट्रेशन योजना, कार्यशील पूंजी की योजना, हैण्डलूम मार्क निबंधन की योजना, विद्युतकरधा एवं यू.आई.डी. उतकीर्ण करने की योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से समीक्षा बिन्दुवार किया गया तथा संबंधित को आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समीक्षा बैठक करने का निदेश महा प्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को दिया। बैठक में पी.एस.यू. तहत् कलस्टरों का चयन कर कार्य में तेजी जाने का निदेश डेवलपमेंट ऑफिसर, बियाडा को दिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्य खाद्य उद्यम उन्नयन योजना में निदेश दिया गया कि कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला नव प्रवत्र्तन योजना के तहत् लाभुको को दिये गये ऋण के अनुरूप प्रगति नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया गया तथा उक्त योजना से किये गये रोजगार को पूर्ण प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। बियाडा के क्षेत्रिय पदाधिकारी को भूमि चयन करने का कार्य कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र को निदेश दिया कि रोड मैप बनाते हुए कार्य योजना तैयार कर इंडस्ट्री एवं फूड प्रोसेसिंग से संबंधित कार्य करेंगे। साथ हीं निदेश दिया गया कि विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जा कर स्टार्ट-अप के बारे में छात्रों को जागरूक करे, ताकि छात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठा कर अपना रोजगार प्रारंभ कर सके। बैठक में जिला पदाधिकारी ने मुख्यमत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना एवं हैण्डलूम मार्क निबंधन योजना के तहत् उद्यमियों को तैयार करने तथा उसका नियमित रूप से अनुश्रवण करने का निदेश महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र एवं अग्रणी बैंक प्रबंधक, जहानाबाद को दिया। कार्य में तेजी लाने का निदेश दिया गया।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ-साथ उप विकास आयुक्त श्री परितोष कुमार, निदेशक, डी.आर.डी.ए. श्री पंकज कुमार घोष, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रिय पदाधिकारी उपस्थित थे।




