उर्वर्क की व्यवस्था एवं वितरण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेयके अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उर्वरक की व्यवस्था एवं वितरण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
‌ बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि प्रखण्ड में उर्वरकों की निर्धारित मूल्य पर बिक्री कराने एवं उपलब्धता, उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अन्य जिले को तस्करी की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करें तथा जिले से प्रखण्डवार आवंटित उर्वरकों का प्रतिष्ठानवार सत्यापन संबंधित क्षेत्र के प्रतिनियुक्त कृषि समन्वयकों/ प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधकों की उपस्थिति में किया जाए और बिक्री उपरान्त सत्यापन अवश्य किया जाए।
निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायत संपुष्ट होने पर संबंधित प्रतिष्ठान का उर्वरक निबंधन पत्र रद्द् कर दिया जाएगा तथा नियमानुकुल प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्त्तमान में जिले में धान्य फसलों की रोपनी 65 प्रतिशत है तथा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में 939.000 मे0टन यूरिया उपलब्ध है तथा एक सप्ताह के अंदर लगभग 1600.000 मे0टन यूरिया विभिन्न कम्पनियों द्वारा जिले को प्राप्त होने की संभावना है।
उक्त बैठक में जिला पदाधिकारी के साथ – साथ जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद एवं सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे‌।

Join us on:

Leave a Comment