जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा की!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई!

मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्मार्ट सिटी अंतर्गत संचालित योजनाओं के वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश दिए गए।शहर के वार्ड नंबर:20 में निर्माणाधीन टाउन हॉल की वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की निर्माण की स्थिति अपेक्षाकृत धीमी है,तदनुसार निर्देश दिया गया की दैनिक कार्ययोजना के अनुसार टाउन हॉल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए एवं इस वर्ष अक्टूबर माह तक भवन को पूर्ण करने की दिशा में ठोस प्रयास किया जाए।ज्ञात हो की उच्च स्तरीय ऑडियो वीडियो क्षमता से युक्त टाउन हॉल में लगभग एक हजार व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी।शहर के वार्ड नंबर:19 एवं 20 से संबंधित पांच विद्यालयों में स्मार्ट सिटी अंतर्गत संचालित आधुनिकीकरण कार्य समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की निर्धारित कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है,निर्देश दिया गया की जिला शिक्षा कार्यालय से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यकतानुसार उपस्कर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।शहर के वार्ड नंबर:18,19,20,22 एवं 23 में उच्च मस्तुल प्रकाश संस्थापन समीक्षा क्रम में अवगत कराया गया की योजना अंतर्गत चयनित स्थलों पर निर्धारित कार्य पूर्ण कर लिया गया है।उक्त अवसर पर जानकारी दी गई की विगत बैठक में दिए गए निदेशानुसार विक्रमशिला पूल पर आवश्यकतानुसार प्रकाश की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।बैठक में भैरवा तालाब के जीर्णोधार,स्मार्ट रोड नेटवर्क,आईसीसीसी भवन,वेंडिंग जोन आदि के वर्तमान स्थिति के संदर्भ में चर्चा की गई एवं संदर्भित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में नगर आयुक्त,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता,स्मार्ट सिटी से संबंधित पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment