लाठी चार्ज व तिरंगे का अपमान करने वाले एडीएम को अविलंब बर्खास्त करे सरकार – द प्लुरल्स पार्टी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार!

शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज व तिरंगे का अपमान करने वाले एडीएम को अविलंब बर्खास्त करे सरकार – द प्लुरल्स पार्टी

तिरंगे का अपमान करनेवाले नौकरशाह पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग

मधुबनी । द प्लुरल्स पार्टी के मधुबनी जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विनय कुमार झा ने पटना में शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर बर्बरता पूर्वक सनकी अंदाज में लाठीचार्ज करने वाले पटना के एडीएम के के सिंह को अविलंब बर्खास्त करने की मांग सरकार से की है।
प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि उक्त घटना अत्यंत निंदनीय व दुःखद है जब शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पर एक वरिष्ठ नौकरशाह ने सैकड़ों मीडियाकर्मियों के समक्ष बर्बरता पूर्वक तब तक लाठी चलाई जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। साथ ही एडीएम ने मीडिया कर्मियों से भी धक्का-मुक्की की। सभी दृश्य सैकड़ों मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद है, अचरज की बात है कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उक्त नौकरशाह के इस बर्बरता पूर्ण कुकृत्य पर एक शब्द नहीं बोल पाए हैं। क्योंकि आजकल जब भी उनसे कोई सवाल पूछा जाता है तो उनका एक ही रटा-रटाया जवाब रहता है कि – मुझे कोई जानकारी नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम का गठन करते हुए दोषसिद्ध होने पर एडीएम पर कार्रवाई करने की बात कही है। सवाल उठता है कि जब सैकड़ों मीडिया कर्मियों के कैमरे में सम्पूर्ण घटना कैद है तो और क्या प्रमाण चाहिए सरकार को। जिस तिरंगे को सभी भारत वासी अपने दिल में बसाए रखते हैं उक्त सनकी एडीएम ने तो उस तिरंगे का भी घोर अपमान किया जो उनके डिक्टेटरशिप का द्योतक है और कहीं से भी माफी योग्य नहीं है।
श्री झा ने कथित सुशासन के सरकार की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए इस घटना को आम जनों के नजर में अक्षम्य अपराध बताते हुए कहा कि द प्लुरल्स पार्टी सरकार से उक्त घटना के खलनायक के के सिंह की अविलंब बर्खास्तगी की मांग तो करती ही साथ ही तिरंगे का अपमान करने के लिए उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी करती है, ताकि भविष्य में कोई भी नौकरशाह तिरंगे के अपमान करने का दुस्साहस न कर सके।

Join us on:

Leave a Comment