पटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर तलवार से हमला!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

दीघा थाना इलाके के कुर्जी पुल पर मंगलवार की सुबह 65 वर्षीय वृद्ध सुखदेव चौधरी पर एक व्यक्ति ने तलवार से हमला कर दिया। कुर्जी पुल के पास ही सुखदेव का घर है। आरोपित युवक ने उनके गर्दन को तलवार से काट डाला। वृद्ध को गंभीर अवस्था हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में उसे दीघा थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

Join us on:

Leave a Comment