जहानाबाद कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ लगाया चौपाल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोपाल शर्मा के नेतृत्व में अरवल मोड़ के पास महंगाई के खिलाफ चौपाल लगाई। महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम के बाद जनता के बीच महंगाई से संबंधित पर्चा का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो देश में महंगाई नहीं के बराबर थी। आज केंद्र सरकार के आठ साल पूरे हो गए और महंगाई आसमान छू रही है। नमक, सरसों तेल, दवा, आटा, चावल आदि जरूरत की चीजें काफी महंगी हो गई है। देश के गरीबों को महंगाई की मार से और गरीब बनाया जा रहा है। सामान पर जीएसटी जीएसटी लगाकर महंगा किया जा रहा है। चौपाल के दौरान जिले के कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment