आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोलने लगा है ।आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं ने पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला किशनगढ़ थाना क्षेत्र के इटाहना गांव की है जहां पर 14 वर्षीय किशोर को गांव के एक बोरिंग पर बुलाकर गोली मार दी ।जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।घटना की जानकारी मिलते हैं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जहां युवा का पोस्टमार्टम कराया गया ।हालांकि घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है ।वही पुलिस छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
बाईट/-परिजन(मृतक)




