आरा/आशुतोष पाण्डेय :-
भोजपुर में एक बार फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए 2 लोगों को गोली मार दी है ।जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला टाउन थाना के अबलपुर मोहल्ले की है, जहां पर खैनी खाने की विवाद में कुछ युवकों में मारपीट की घटना हुई थी, और उसके बाद देखते ही देखते हैं, एक पक्ष के 10 से 12 की संख्या में आए युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो युवक मोहम्मद सुल्तान और मोहम्मद इम्तियाज को गोली लग गई ।इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी, जबकि दोनों घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। वही एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार किया है।
बाईट/-घायल युवक
बाईट/-चिकित्सक(आरा सदर अस्पताल)




