कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका—
झारखण्ड के दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र से स्कार्पियो सवार अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लाखो रुपये की टीएमटी सरिया लदे ट्रक को लूटने की घटना हुई थी।हथियारबंद अपराधी ट्रक लूटकर बाँका की ओर भागे थे जिसको लेकर बीती देर रात से ही दुमका पुलिस छपेमारी कर रही थी।आज सुबह से ही कुछ जानकारी मिलने के साथ ही बाँका जिला और भागलपुर से लगे क्षेत्र में दबिश दी थी ।देर शाम लूटी हुई ख़ाली ट्रक बाँका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के केतपुरा के पास से बरामद कर लिया है वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक फरार हो गया।अब दुमका पुलिस खाली ट्रक जब्त करने के बाद इस पर लदे सरिया को आसपास ही कहीं बेचे जाने के शक के आधार पर जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।इस बाबत कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे दुमका के डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि खाली ट्रक बरामद होने के बाद इसमें लदे ट्रक की तलाश जारी है।




