नये दायित्व का नये जोश से निर्वहन करेंगे – मंत्री, इसरायल मंसूरी!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद नीतीश कैबिनेट में सूचना और प्रोधोगिकी मंत्री बने कांटी के राजद विधायक इसराइल मंसूरी आज मुज़फ़्फ़रपुर पहुँचे। मंत्री बनने के बाद पटना से मुज़फ़्फ़रपुर आगमन होने पर मंत्री का स्वागत राजद कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी से किया गया। मुखिया से मंत्री तक का सफर तय करने वाले मंसूरी पहली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर कांटी विधानसभा चुनाव लड़े और जीत मुक्कमल की। पहली बार विधायक बनने के साथ ही बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही इसराइल मंसूरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। मुज़फ़्फ़रपुर पहुँचने पर मंत्री अपने पैतृक गांव मेथरापुर पहुँचे जहां जुमे की नमाज अदा करने के बाद कांटी के शेरुकाही शरीफ में चादरपोशी की। इसके बाद मंत्री का काफिला कोठियां मजार शरीफ दरगाह पहुँचा जहां मंत्री ने दरगाह पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआ मांगी। इस क्रम में कांटी के कई जगहों पर मंत्री का स्वागत किया गया। कोठियां मजार शरीफ दरगाह पर चादरपोशी के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कि नए दायित्व को नए जोश के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने राजद के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। साथ ही कहा कि निश्चित रूप से महागठबंधन की सरकार बिहार में जिस उम्मीद से बनी है उन उम्मीदों पर यह सरकार खड़ा उतरेगा। उन्होंने अपने चुनावी वादों के अनुसार कहा कि कांटी तीन पवित्र स्थल माता छिन्मस्तिका मंदिर, कोठियां शरीफ और शेरुकाही शरीफ मजार को पर्यटन स्थल से जोड़ने की कवायद को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांटी में सर्वांगीण विकास चारो तरफ दिखेगा। वही उन्होंने भाजपा पर भी तीखा हमला बोला, कहा कि 2017 में जब महागठबंधन टूटी तो भाजपा ने नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाई उस वक्त जनादेश का अपमान नही हुआ था। जंगलराज के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन का राज था है और बना रहेगा विरोधियों को और कुछ बोलने के लिए नही है, इसलिए लोगो को दिग्भ्रमित कर रहा है। इस मौके पर राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, जनार्दन ठाकुर, जितेंद्र यादव, मो० सरफुद्दीन, मो० अकबर अली परवेज, मो० असगर अली, मो० सज्जाद, प्रिंस मंसूरी, जदयू नेता सचिन्द्र कुशवाहा, रमन कुशवाहा, प्रमोद राम आदि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

बाइट :- मंत्री इसराइल मंसूरी

Join us on:

Leave a Comment