कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी माँगने का आरोपी कुख्यात संजय राय गिरफ्तार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

कंस्ट्रक्शन कम्पनी से रंगदारी माँगने के मामले में कुख्यात अपराधी संजय राय को गिरफ्तार कर लिया गया. मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की हाल ही में इस कुख्यात ने पटेल इंजीनियरिंग से रंगदारी में मोटी रकम की माँग की थी और उस कम्पनी को पैसे के लिये परेशान कर रहा था, कंपनी की शिकायत के बाद पुलिस इस बदमाश की तलाश सरगर्मी से कर रही थी. इसके बारे में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया की ये हत्या के मुकदमे में जेल में बंद था और हाल में ही जमानत पर बाहर आया था और फिर आते ही आतंक फैलाने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान इसने पटेल इंजीनियरिंग से रंगदारी की माँग की थी जिसके उपरांत इसे आज गुप्त सुचना के आधार पर सिमरिया बिन्द टोली से गिरफ्तार कर लिया गया! पुलिस के अनुसार संजय राय कुख्यात अपराधी है और इस पर अनेकों हत्या लूट तथा रंगदारी के मुकदमे पटना और बेगूसराय जिले के थानो में दर्ज हैँ. इसकी गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में शांति स्थापित होगी!

Join us on:

Leave a Comment