आदित्यनंद जी की रिपोर्ट!:-
रेलवे कैंटीन में सोये संचालक की चाकू से गोदकर हत्या, दो की संख्या में थे अपराधी
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन स्थित कैंटीन संचालक की अज्ञात अपराधियो ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। घटना मंगलवार के देर रात की बताई जा रही है। जब कैंटीन संचालक अपने कैंटीन में बने कमरे में सोए थे, तभी अज्ञात अपराधियों के द्वारा कैंटीन संचालक अरुण कुमार सिंह की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। वही पुलिस ने पूछताछ के लिए एक महिला सफाई कर्मी को हिरासत में लिया है। वही घटना के प्रत्यक्षदर्शी रनिंग रूम संचालक शांतनु कुमार ने बताया कि घटना रात्रि करीब 3:30 बजे की है । जब हत्यारा खिड़की के रास्ते स्टोर रूम में सोए संचालक को चाकू मारकर गेट के रास्ते भाग निकलता है। जिस वक्त उसे शांतनु ने देखा। शांतनु ने बताया कि एक युवक मास्क पहने हुआ था। वही दूसरा वैसे ही था। घटना को लेकर जब आरपीएफ को सूचना दी गई तो उन्होंने जीआरपी के मामले को बताते हुए घटना को टाल दिया। बता दें कि 2 वर्ष पूर्व आरपीएफ के बैरक के महज 10 कदम के बगल में एक रेलवे कर्मचारी को दिनदहाड़े जलाकर हत्या कर दी गई थी। उक्त मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जंक्शन पूर्व से ही नशेड़ीओ एवं उच्चको को का जमावड़ा लगा रहता है बावजूद जीआरपी एवं रेल पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है। उक्त घटना में जीआरपी पुलिस कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रही है। वरीय पदाधिकारी के आने का इंतजार किया जा रहा है। मम्मले को लेकर डॉग स्क्वायड को टीम को बुलाया जा रहा है तब जाकर घटना में स्पष्ट कारण पता चल पाएगा।




