बाईक सवार को ठोकर मारने के बाद ट्रक में लगी आग,जलकर राख,दो घायल!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली। हाजीपुर कोनहारा बाईपास में तेज रफ्तार से आई ट्रक ने दो बाइक सवार को ठोकर मारते हुए खाई में गिर गया और आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वही बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। महिला स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में फायर बिग्रेड की अधिकारी को जानकारी मिलते ही फौरन पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि बेकाबू ट्रक ने अनियंत्रित होकर पलट गया जिसके कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रक में आग लग गया। हालांकि मौके से पहुंचकर पुलिस अधिकारी ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।

Join us on:

Leave a Comment