संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर के करजा थाना में पाकिस्तानी का झंडा फहराने का यह वीडियो शोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ,
बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन एक गांव में पाकिस्तानी झंडा फहराए जाने की अफवाह पर पुलिस परेशान रही , यह चांद तारे वाला झंडा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। हालांकि इस वीडियो की हम पुष्टि नही करते है , वीडियो में एक घर पर झंडा फहरा रहा है जिसको पाकिस्तानी झंडा बताया गया। इसपर लोगों ने हंगामा भी किया। विरोध के बाद झंडे को उतरवाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राकेश ने बताया कि जांच की जा रही है।




