पहली बार मेड इन इंडिया तोप से राष्ट्रीय ध्वज को दी गई सलामी- PM

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-


आत्मनिर्भर भारत सरकारी एजेंडा नहीं, समाज का जन आंदोलन है : पीएम मोदी

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भारतवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल पर जोर दिया है। इस दौरान खास बात यह भी रही कि पहली बार राष्ट्रीय ध्वज को मेड इन इंडिया तोप के जरिए सलामी दी गई है।इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ही दी। साथ ही उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की बात पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, यह हर नागरिक का, हर सरकार का, समाज की हर इकाई का दायित्व बन जाता है। यह सरकारी एजेंडा नहीं है। यह समाज का जन आंदोलन है, जिसे हमें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आज जब यह आवाज हमने सुनी, जिसकी लिए कान तरस गए। उन्होंने कहा कि 75 साल के बाद लाल किले से ध्वज को सलामी देने का काम मेड इन इंडिया तोप ने किया है।

9वीं बार लालकिले से फहराया तिरंगा
पीएम मोदी ने सोमवार को 9वीं बार लालकिले से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। इससे पहले यूपीए सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया था। इसके अलावा वह लालकिले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले आजाद भारत में पैदा होने वाले पहले शख्स हैं।

Join us on:

Leave a Comment