मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- कांग्रेस पार्टी की छह दिवसीय आजादी गौरव यात्रा का समापन इमामगंज के मैगरा में जुटे दिग्गज नेतागण *
गया कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रव्यापी छह दिवसीय 75 किलोमीटर की आजादी गौरव यात्रा, भारत जोड़ो पदयात्रा का समापन शेरघाटी अनुमंडल के इमामगंज के अति सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मैगरा में विशाल सभा आयोजित कर हुआ।
महती सभा में जुटे राष्ट्रीय, प्रादेशिक, जिला, प्रखंड, के नेताओ में केरल, नगालैंड के पूर्व राज्यपाल, औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भारत जोड़ो पदयात्रा के संयोजक अवधेश कुमार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के सचिव सह झारखंड प्रभारी मो उमैर खा उर्फ टीका खा, गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, औरंगाबाद कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह, गया जिला के पूर्व अध्यक्ष चिरागुद्दीन रहमानी, सादुल्लाह फारुकी, मिथिलेश कुमार सिंह, कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार कुशवाहा, सतेंद्र नारायण सिंह, धर्मेंद्र कुमार निराला, गिरेंद्र कुमार, मो खालिद अमीन, मो अजहरुद्दीन, जगदीश प्रसाद यादव, शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, औरंगाबाद कांग्रेस कमिटी के राकेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, महेंद्र यादव सहित हजारों लोग पदयात्रा में शामिल होकर समापन सभा को संबोधित किया।
समापन समारोह की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव ने किया तथा संचालन डुमरिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कहा की कांग्रेस पार्टी आजादी के 75 वें वर्षगाठ एवम् भारत छोड़ो आंदोलन के 80 वें वर्षगाठ के अवसर पर संपूर्ण भारत के लोकसभा , विधानसभा क्षेत्रों में आजादी गौरव यात्रा कर आजादी को संरक्षित रखने, आजादी के वीर सपूतों को सलामी देने, तथा केंद्र सरकार के गलत नीतियों सहित महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य सामग्रियों पर जी एस टी, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना को वापस कराने हेतु हल्लाबोल आंदोलन का आगाज भी किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बिहार सरकार अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि देश लोकप्रिय जनप्रिय नेता राहुल गांधी जी ने मुझे भारत जोड़ो पदयात्रा जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3500 किलोमीटर तक आयोजित होगा उस पदयात्रा का मुझे बिहार प्रदेश का संयोजक बनाया है, जिसमे बिहार से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होंगे।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि आज देश की आम आवाम बढ़ती हुई महंगाई से त्राहि, त्राहि कर रहे हैं, बेरोजगार आत्महत्या करने को मजबूर है, आजादी के बाद देश के इतिहास में पहली बार अनाज खाद्य सामग्रियों पर टैक्स लग रहा है, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना बनाई गई है जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।
सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय सचिव मो उमैर खा उर्फ टीका खा ने कहा की की काग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो पदयात्रा में मोदी सरकार के नाकामियों को संपूर्ण भारत में उजागर कर देश की आम जनता के सहयोग से आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे।
कार्यक्रम इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पदयात्रा कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार कुशवाहा, औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अरविंद सिंह, गया जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चिरागुद्दीन रहमानी, सादुल्लाह फारुकी, मिथिलेश कुमार सिंह, सतेंद्र नारायण सिंह, अरविंद शर्मा आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद महान स्वतंत्रता सेनानी जगल्लाल महतो जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।




