वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने बाइक सवार को पीटा आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SHARE:


पुरुषोत्तम कुमार जमुई:-

वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने बाइक सवार को पीटा आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी द्वारा एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के अतिथि पैलेस चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। जिसमें सैकड़ों वाहन फंस गया। इस भीषण गर्मी में उक्त मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जाता है कि खैरा प्रखंड के चौकीटांड़ गांव निवासी मिथिलेश साव अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार को जमुई मुख्यालय आया था। जैसे ही उसकी बाइक शहर के अतिथि पैलेस चौक के समीप पहुंचा। तभी वहां मौजूद यातायात पुलिस के प्रभारी कामेश्वर जी प्रसाद द्वारा एक बाइक सवार को रोककर उसे हेलमेट की मांग की गई। जब युवक ने हेलमेट नहीं रहने की बात बताया तो वह आक्रोशित हो गए और डंडे से उसके शव पर वार कर दिया जिसमें युवक का सर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वहां मौजूद युवक आक्रोशित हो गए और अतिथि पैलेस चौक के समीप घंटों सड़क जाम कर दिया। जाम से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीड़ित ने पदाधिकारियों से मांग की है कि जब तक यातायात पुलिस के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनके द्वारा सड़क जाम रखा जायेगा।

बाइट 1 मिथलेश साव घायल

Join us on:

Leave a Comment