स्कूली बच्चों ने पुलिसकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

रक्षाबंधन की अलग-अलग तस्वीर निकल कर सामने आ रही है। आज रक्षाबंधन के मौके पर जीवनदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नगर थाना के सभी पुलिस कर्मियों रक्षा सूत्र बांधकर एक मिसाल पेश किया है। स्कूली बच्चों ने कहा कि पुलिस कर्मी अपने घर गृहस्ती से दूर हम सबों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। पर्व त्योहार में पुलिस पदाधिकारियों की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है, जिसके कारण वे घर भी नहीं जा पाते हैं। इसलिए आज हमलोग पुलिसकर्मियों को राखी बांध कर उन्हें बहनों से दूर होने का एहसास नहीं होने दिया।

Join us on:

Leave a Comment