रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा:-
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर पुरैनी के निकट एक बेलगाम गैस टैंकर ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसमें बाइक सवार एक महिला टैंकर के चक्का के नीचे आने से बुरी तरह जख्मी हो गई। वही बाइक चालक का भी हाथ टूट गया। बताया जाता है कि जख्मी महिला कहलगांव से अपने भाई को राखी बांधने चैनचक पुरैनी जा रही थी इसी दौरान यह हादसा हो गया ।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं जगदीशपुर पुलिस की मदद से जख्मी महिला को जगदीशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया ।जगदीशपुर पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही टैंकर को भी जप्त कर थाना में लगाया गया है ।जख्मी महिला की पहचान कहलगांव के 50 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई है।




