रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-
नए नीतीश कैबिनेट में राजद कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम पर लालू ही मुहर लगाएंगे
पटना : बिहार में अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन गई है। बुधवार को नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लिया था। इस मौके पर उनके पिता लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वे दिल्ली में हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद तेजस्वी पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने के लिए जल्द ही दिल्ली जायेंगे। बता दें कि नीतीश कैबिनेट में राजद कोर्ट से बनने वाले मंत्रियों के नाम पर आखिरी मुहर लालू यादव को ही लगाना है। बता दें कि स्वास्थ्य कारणों से राजद सुप्रीमो दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर प्रवास कर रहे हैं लेकिन दिल्ली से ही वे बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे। बिहार में मचे सियासी घमासान के दौरान उनसे मिलने के लिए कई नेता दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर लालू से मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे।




