शंखनाद ब्यूरो बांका-
बुधवार को बांका जिला अंतर्गत रजौन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथपुर की रमणी टोला विद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में कई पौधा लगाए गए। जहां शिक्षकों ने पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए संकल्प लिया तो बच्चों ने भी पृथ्वी को बचाएंगे पौधा लगाएंगे का नारा दिया। और अब बारी बारी से सभी बच्चों ने एक-एक पौधा लगाया। और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिसके बाद शिक्षक कौशल किशोर ठाकुर ने कहा कि बदलते मौसम से लोग परेशान हैं। इसलिए लोगों को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे प्रकृति हरा भरा रहे और लोगों को स्वस्थ वातावरण मिल सके। मालूम हो कि कौशल किशोर ठाकुर ही एक ऐसे शिक्षक थे जिन्होंने इस स्कूल में योगदान देने के लिए जब पहुंचे तो वो दो पौधा लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद लोगों ने वातावरण से उनके प्रेम को लोगों ने खूब तारीफ किया था। वही इस अवसर पर विद्यालय प्रधान विजय कुमार यादव सहायक शिक्षिका स्वर लता सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित रहे।




