ईलाज के दौरान नवजात की मौत, परिजनों का सदर अस्पताल में भारी हंगामा!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद में इलाज के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गयी। मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर सदर अस्पताल में जमकर बवाल काटा। इस दौरान बवाल काट रहे लोगों के द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल काको प्रखंड के सैयद टोला का रहने वाला मो0 सदाम अपने दूधमुहा बच्चा का तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भर्ती कराया था। जहां बच्चा का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 4 दिन का नवजात बच्चे का मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर एवं यहां का नर्स ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती हैं जिसके कारण उनके बच्चा का मौत हो गया। इन लोगों ने डॉक्टर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इधर इस बाबत सिविल सर्जन का कहना है कि अस्पताल में किसी प्रकार का कोई लापरवाही इलाज में नहीं किया गया है आरोप निराधार है।

Byte – मो0 सद्दाम, मृतक नवजात बच्चे का पिता
राजेश कुमार, एसआई, नगर थाना
सिविल सर्जन

Join us on:

Leave a Comment