पत्रकार गोकुल यादव की हत्या पर बिहार प्रेस मेंस यूनियन ने फिर की पत्रकार सुरक्षा क़ानून बनाने की माँग!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

गोकुल यादव प्रभात खबर पत्रकार की हत्या
पत्रकारों का रोको खून, जल्द बनाओ पत्रकार सुरक्षा कानून – बिहार प़ेस मेन्स यूनियन

झाझा प्रखंड अंतर्गत सिमुलतला गांव लिलावरण निवासी गोकुल यादव प्रभात (खबर पत्रकार) की आज दिन दहाड़े समय 10 बजे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या किया। हत्यारे को गिरफ्तारी को लेकर जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष बिनोद यादव ने चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया । आज दोपहर 3 बजे लोहिया चौक सिमुलतला बजे नुक्कड़ सभा किया जाएगा,और कल सिमुलतला व टेलबा बजार का सारे दुकान बन्द रखकर प्रदर्शन किया जाए। जिला अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा जब तक गोकुल यादव का इंसाफ नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा । विगत वर्षों से सिमुलतला में लगातार कुछ ना कुछ घटना धट रहा है।
बिहार प़ेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस एन श्याम , प्रदेश अध्यक्ष , अनमोल कुमार प्रदेश सचिव प्रभात कुमार ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ की हत्या पर आक्रोश प्रकट करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि पत्रकारों का रोको खून जल्द बनाओ पत्रकार सुरक्षा कानून ।
मौके पर पूर्व सैनिक बीके यादव, सुधीर कुमार, अजय कुमार, विकास यादव, दिलीप पंडित, मंटू कुमार, रुस्तम अंसारी, मुरारी यादव, मुकेश यादव, मुखिया यादव, दीनदयाल यादव, नवनीत सिंह वास्तव , मुरारी यादव, दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें