रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
राजद विधायकों की इच्छा तो मुझे सीएम बनाने की थी
तेजस्वी व महागठबंधन के अन्य नेता भी नीतीश संग राज्यपाल से मिलने जा सकते हैं
पटना : बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जदयू, राजद, कांग्रेस, हम और लेफ्ट महागठबंधन की नई सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। उन्होंने कहा कि राजद विधायक दल की बैठक में विधायकों की इच्छा थी कि मैं सीएम बनूं लेकिन बिहार की जनता का जनादेश बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला था, इसलिए हमने उन्हें अपना नेता माना है और वो नई सरकार के सीएम होंगे। बिहार में नीतीश कुमार की मौजूदा एनडीए सरकार की है जिसमें भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार राजभवन जा रहे हैं, जहां वो राज्यपाल को एनडीए सरकार का इस्तीफा दे देंगे। नीतीश के साथ राजभवन जाने वाले नेताओं में तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन की पार्टियों के अन्य नेता भी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि नीतीश एनडीए सरकार के इस्तीफे के साथ ही महागठबंधन की नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। चूंकि सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर राजद और सबसे बड़े गठबंधन के रूप में महागठबंधन को सरकार बनाने का मौका देना राज्यपाल की मजबूरी है। सूत्रों का कहना है कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के 4 विधायक टूटकर पहले जदयू में जाना चाहते थे लेकिन कहा जाता है कि उन्हें समझा-बुझाकर राजद में भेजा गया ताकि राजद विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन जाए ताकि भविष्य में अगर कभी ऐसा मौका आए कि सबसे बड़ी पार्टी राजद को यह मौका मिले।




