रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा के हाथीदह में गोलीबारी की घटना सामने आई है, इस घटना में दो व्यक्ति को गोली लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड और इंडियन आयल कारपोरेशन का गैस पाइपलाइन का काम जारी है जहाँ बाईक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कार्यस्थल पर आकर गोली चला दी और बढ़हिया की ओर वापस भाग गये , प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया की कुल 3 चक्र गोलियाँ चलाई गई जिसमें दो गोली दो आदमी के पैर और जाँघ में लगी है, हथिदह और मरांची पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया है, वहीं घायलों को ईलाज के लिये बेगूसराय के निजी अस्पताल में भेजा गया है, घायलों की पहचान पटना के ठेकेदार सुधीर सिंह और कर्मी, बिहटा के जितेश कुमार के रूप में हुई है. चूँकि घटनास्थल हथिदह और मरांची थाना के बॉर्डर पर है इसलिए हथिदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन और मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार मामले की जाँच में जुट गये हैँ .
Byte :- 1 कर्मी
Byte :- 2 कर्मी




