रवि शंकर शर्मा :-
आईपीएस विकास वैभव जी द्वारा मार्गदर्शित अभियान जो बिहार राज्य में ‘लेट्स इन्सपायर बिहार’ नाम से सुर्खियों में हैं। युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री विकास वैभव से प्रभावित हो बिहार राज्य से बाहर रह रहे बिहारियों ने
आज LIB Ghaziabad Chapter के कुछ सदस्यों के साथ शिप्रा सनसिटी गाज़ियाबाद में एक मीटिंग हुई। जिसमें दिनांक 21 अगस्त दिन रविवार सुबह 11 बजे प्रस्तावित “बिहार विकास संवाद” की रूपरेखा पर चर्चा हुई। शिप्रा सिटी पार्षद बड़े भाई श्री संजय सिंह सहित भाई श्री अमित किशोर जी, श्री उमेश पांडेय जी, श्री पंकज शर्मा जी, श्री आर एन राय जी, श्री कौशल सिंह जी, श्री रवि रंजन जी के साथ मैं (संतोष भारद्वाज) उपस्थित हुआ।
ब्रह्म कुमारी प्रज्ञा की बहनों ने सौभाग्यवश हम सभी को रक्षासूत्र बांध कर आशीर्वाद भी दिया।
आज की मीटिंग में निम्न निर्णय लिए गए –
- कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा
- कार्यक्रम स्थल :
मीटिंग हॉल
शिव मंदिर, शिव धाम
शिप्रा सिटी, opp.- बीकानेरवाला स्वीट्स
इंदिरापुरम
- कार्यक्रम में LIB अभियान के मुख्य कोऑर्डिनेटर श्री राहुल कुमार सिंह, मुख्य अतिथि//वक्ता होंगे। बाकी अन्य गणमान्य विशिष्ट जनों/वक्ताओं की भी उपस्थिति रहेगी।
- अभियान के सम्बंध में विस्तृत चर्चा होगी व प्रश्नोत्तरी सेशन भी होगा ताकि मिशन का लक्ष्य सदस्यों को स्पष्ट हो।
- कार्यक्रम उपरांत “प्रीति भोज” की व्यवस्था भी रहेगी।
लेट्स इन्सपायर बिहार की गाज़ियाबाद की टीम नोयडा,गाज़ियाबाद,फरीदाबाद और गुड़गांव के साथ दिल्ली में रह रहे बिहारियों से आग्रह कर रही कि लेट्स इन्सपायर बिहार अभियान से जुड़े और राज्य हित में सार्थक सहयोग कीजिए और 21 अगस्त के कार्यक्रम में भाग लें।
धन्यवाद
लेट्स इन्सपायर बिहार गाज़ियाबाद टीम




