तिरंगा यात्रा में शामिल हुये कृषि मंत्री, हर घर तिरंगा फहराने की अपील!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय:-


आजादी के 75 वर्ष के पावन अवसर पर जहां देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना है ।वहीं इस को लेकर व्यापक तैयारी का रूप देने के लिए बिहार सरकार के मंत्री भी लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज आरा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह आरा पहुंचकर भोजपुर जिले वासियों से हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील करते दिखाई दिए। इस दौरान अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भाजपा समर्थित सभी कार्यकर्ता और नेता को तिरंगा झंडा देकर यह संदेश दिया की आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए आप लोग भी लोगों के बीच जाकर हर घर पर तिरंगा फहराने का अपील करें ,ताकि एक ऐतिहासिक क्षण 15 अगस्त को हम लोग बना सके ।एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमरेंद्र प्रताप सिंह से तिरंगा झंडा प्राप्त किया। 
बाईट/-अमरेंद्र प्रताप सिंह(कृषि मंत्री बिहार सरकार)

Join us on:

Leave a Comment