प्रेम में भागी हुई विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने जमीन में गाड़ा

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर/बिहार

प्रेम प्रसंग में घर से भागी हुई एक विवाहिता को ससुराल वालों ने की हत्या कर और जमीन में दफनाया, जमीन खोद कर निकाली गई लाश, ससुराल के लाग फरार

– मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाँ एक विवाहिता की हत्या कर उसे दफना दिया गया घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को जमीन खोदकर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के सकरा के थाना क्षेत्र के पिलखी पंचायत के ठिकहा गांव की रहने वाली विवाहिता सीता देवी बीते कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई थी और हालांकि कुछ दिन बाद आपसी सहमति और पंचायत के बाद वो ससुराल लौट आई थी तो लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों के साथ उसका संबंध ठीक नहीं था उक्त महिला के तीन बच्चे भी है जिसमें एक बेटी की शादी भी हो चुकी है।

वहीं इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि मृतक सीता देवी के पति इंदल राम उसे बार बार मारता पीटता था, जिसकी वजह से वो घर छोड़कर रिश्तेदार के घर भी चली गई थी और लेकिन अब जब वो वापस अपने घर गई तब उसके पति ने अपने परिवार के लोगों के साथ उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पिलखी में एक जंगल में दफना दिया गया है तो अब जिसके परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तब उन्होंने खोजबीन शुरू की और पुकीस को मामले की जानकारी दी

सकरा थाना की पुलिस ने पिलखी में जाकर उक्त जगह से महिला का शव निकलवाया, और उसे पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा. स्थानीय लोगों के अनुसार शव काफी बदबूबडे रहा था, बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कई दिनों पहले की गई थी।

बाईट – मोहन पासवान, स्थानीय

Join us on:

Leave a Comment