डीएम की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फ़ोर्स की बैठक आयोजित!

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

बांका :-
जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय टास्क फोर्स के पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स के पदाधिकारी/कर्मी विश्वान के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त किया की प्रखंड स्तर से पंचायत वार सिंचाई/धान की रोपनी संबंधित विभागों के द्वारा प्राप्त नहीं हुआ है तथा क्षेत्र भ्रमण करने में कनिया अभियंता एवं कृषि समन्वयक का पारस्परिक संबंध प्रतिवेदन भेजने में नहीं पाया गया।
बैठक के दौरान पुनः निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने सहकर्मी से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र भ्रमण कर पंचायतवार धान की रोपनी/सिंचाई का प्रतिवेदन संयुक्त हस्ताक्षर कर आपदा प्रबंधन शाखा को उपलब्ध कराएंगे तथा कृषि समन्वयक एवं कनीय अभियंता के द्वारा साथ में रहकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment