मोहर्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों के साथ प्रशासन ने की बैठक!

SHARE:

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट :-

नवादा में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, शांति, सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील।

नवादा नगर थाने में डीएम उदिता सिंह एवं एसपी गौरव मंगला की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें जिले के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाए. उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. वहीं एसपी ने कहा कि जुलूस में किसी प्रकार का कोई अस्त्र-शस्त्र व लाठी लेकर नहीं चलेंगे. निर्धारित समय व रूट चार्ट के अनुसार ही ताजिया का पहलाम किया जाना है. उन्होंने कहा कि जुलूस किसी प्रकार का अशांति फैलाने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment