मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई के खिलाफ सड़क जाम!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा!

बाढ़ में शुक्रवार की रात्रि 9 बजे के आस-पास मद्य निषेध विभाग के द्वारा बाढ़ के गुलाब बाग चौक के पास अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के लोग महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट करने लगे, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच -31को जाम कर दिया, इस दौरान आधे घंटे तक सड़क जाम रही, बाद में पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाया और जाम समाप्त करवाया,आक्रोशित ग्रामीण थाना पहुंचकर भी हल्ला हंगामा करने लगे, साथ ही लोग आंदोलन की बात कर रहे हैं,सड़क पर आगजनी करने के बाद फायर बिग्रेड के जवानो को आग बुझाने के लिये आना पड़ा.

Join us on:

Leave a Comment