किसानों को सही मूल्य पर नहीं मिला खाद तो होगी कार्रवाई- डीएम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद:-

जिलाधिकारी रिची पांडे ने खाद्य विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि सही दाम पर किसानों को खाद मुहैया कराया जाए ।जहानाबाद जिलान्तर्गत उर्वरक बिक्री में जीरो टॉलरेंस नीति को शत्-प्रतिशत लागू करने हेतु उर्वरक निरीक्षकों के द्वारा 20 उर्वरक प्रतिष्ठानों हुलासगंज, घोषी, मखदुमपुर, काको एवं जहानाबाद प्रखंडों में निरीक्षण/छापामारी किया गया है जिसमें 4 (चार) प्रतिष्ठानों के द्वारा अनियमितता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त प्रतिष्ठनों के कारण-पृच्छा की जा रही है तथा उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी, जहानाबाद के द्वारा बताया गया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। विभिन्न उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों में कुल 2759.09 मे0टन, युरिया 452 मे0टन, डी0ए0पी0 670 मे0टन, एन0पी0के0 मिक्सचर 67 मे0टन, एम0ओ0पी0 तथा एस0एस0पी0 399 मे0टन उपलब्ध है। अभी तक जिले में खरीफ फसलों में मुख्य रूप से धान का आच्छादन लगभग 30 प्रतिशत् हुआ है। आगामी दिनों में वर्षा की स्थिति ठीक रहने पर इसमें और तेजी से प्रगति की संभावना है। समान्यतया जिले मे 15 अगस्त तक धान की रोपनी की जाती है। अभी तक काको में सबसे अधिक 37 प्रतिशत् धान की रोपनी हुई है तथा मखदुमपुर में सबसे कम 22 प्रतिशत् धान रोपा गया है। चेतावनी दी गई है कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने, कालाबाजारी, जमाखोरी, तस्करी का मामला संज्ञान में आने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा अनियमितता के आरोप में रद्द की गई अनुज्ञप्ति को पूर्व के अनुज्ञप्तिधारी अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य को अनुज्ञप्ति नहीं दी जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment