टीकाकरण के बाद 6 नवजात बीमार, सीएस ने दिये जाँच के आदेश!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

मोतिहारी।स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक बार फिर आधा दर्जन बच्चो पर आई आफत

टीकाकरण के बाद छह नवजात हुए बीमार।

जन्म के बाद दिया गया पहला टीका।

कल हुआ था जन्म।

कल्याणपुर पीएचसी में हुआ टीकाकरण।

सभी नवजात सदर अस्पताल में भर्ती।

दवा के रिएक्शन से हुए है सभी बीमार।

स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप ,सीएस ने दिए जांच के आदेश

मोतिहारी ज़िले के कल्याणपुर पीएचसी अस्पताल में टीका लगाने के बाद छः नवजात की तबीयत बिगड़ गई।सभी बच्चे का जन्म रात को हुआ था और सुबह 7 बजे बच्चे को टिका दिया गया था जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी वही मामले में मोतिहारी सिविल सर्जन का कहना है कि कल्याणपुर पीएचसी में बच्चे को BCG का टीका दिया गया था जहाँ रेडियस व रैशेज हो गया था जिसके बाद मोतिहारी सदर अस्पताल में तीन बच्चे की भर्ती किया गया था जिसमे दो बच्चे का रैशेज ठीक हो चुका है और एक का ठीक हो रहा सभी बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।वही परिजनों का कहना था कि रात में बच्चे एकदम स्वास्थ्य पैदा हुए थे और सुबह में BCG का टीका लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे बेहोश होने लगे हमलोगों को लगा बच्चा सो रहा है और हम अपने बच्चे को लेकर घर पहुच गए तभी नर्स ने फोन कर के बताया कि आप अपने बच्चे को लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल इलाज के लिए चले जाएं बच्चे को इंफेक्शन हो गया है वही परिजनों ने बताया कि तीन बच्चे मोतिहारी आए है और अन्य तीन बच्चे का इलाज कही दूसरे जगह हो रहा है…अब यहाँ सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इतनी बड़ी लापरवाही हुआ कैसे आखिर इसका जिम्मेवार कौन होगा जो जांच का विषय है
बाइट :—- अंजनी कुमार, सिविल सर्जन,पुर्वी चम्पारण।
बाइट :—- रामवती देवी,बच्चे की दादी।
बाइट :—- सिमा कुमारी, बच्चे की माँ।

Join us on:

Leave a Comment