आरा/आशुतोष पाण्डेय:-
भोजपुर जिले में अब आरा बलिया छपरा रेल लाइन निर्माण को लेकर सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सरकार के द्वारा की गई पहल के बाद भोजपुर जिले के लोग अब सड़क पर उतर कर भोजपुर बलिया और छपरा रेल लाइन निर्माण कार्य के निरीक्षण के बाद से अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए उतर गए हैं ।आरा में आज पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबू राम सुभाग सिंह और महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर स्टेशन का निर्माण को लेकर इस संघर्ष समिति के लोगों ने आरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि 60 वर्ष से इस मांग को लेकर भोजपुर जिले के लोग हर जगह गए हैं ,मगर इनकी एक ना सुनी गई ।लेकिन आज सरकार ने इस मांग पर पहल करना शुरू कर दिया है और आरा छपरा बलिया रेल लाइन निर्माण के लिए एक मैप बनाना भी शुरू कर दिया है। हालांकि इस प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और रेल पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई मगर इनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। इन लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि जल्द से जल्द रेल लाइन और सड़क लाइन का निर्माण नहीं कराया गया तो भोजपुर जिले में यह आंदोलन व्यापक रूप लेगी ।इस प्रदर्शन को लेकर आज सुबह से ही आरा रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस को भारी संख्या में तैनात कर दिया गया था ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटे।
बाईट/-प्रदर्शनकारी नेता




