गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण हो रहे भीषण कटाव से ग्रामीणों में दहशत।

SHARE:

नीरज कुमार की रिपोर्ट :-

बीडीओ एवं तेघड़ा विधायक ने कटाव क्षेत्र का किया दौरा।

बरौनी

तेघड़ा प्रखण्ड अंतर्गत गंगा बाया नदी के किनारे बसा आधारपुर गांव के अजगरबर बिनलपुर मोहल्ला के पास गंगा बाया नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण हो रहे भीषण कटाव के भयावह रूप से ग्रामीण में दहशत का माहौल है।बुधवार को तेघड़ा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप पाण्डेय एवं तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कटाव क्षेत्र का दौरा किया एवं कटाव रोधी रोकथाम राहत कार्य का भी जायजा लिया।वहीं ग्रामीणों ने बीडीओ एवं विधायक को जानकारी देते हुए कहा कि आठ दस माह से कटाव का जो रफ्तार है वह रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।सरकारी स्तर से जो भी प्रयास किए जा रहे हें वह पर्याप्त नहीं है।ऐसी स्थिति में कटाव क्षेत्र के आसपास की एक हजार से अधिक आबादी दहशत में जीने को विवश है।और लगभग तीन सौ घरों का कभी गंगा के आगोस में समाहित होने का डर लोगों को सता रहा है।वहीं तेघड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कटाव से संबंधित सभी बचाव राहत कार्य किया जा रहा है।साथ ही इस समस्या के बारे में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है।ग्रामीणों को सहायता को सरकारी स्तर पर हर संभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा अगर आपात स्थिति ग्रामीणों के रहने के लिए कैम्प की व्यवस्था की जाएगी।वहीं तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा कटाव क्षेत्र से सटे रह रहे हजारों लोगों के लिए आवास,भोजन, मेडिकल की व्यवस्था के साथ इनके स्थाई पुनर्वास के संबंध में जिलाधिकारी बेगूसराय से मांग किया है।जिसपर जिलाधिकारी ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है।साथ ही तेघड़ा विधायक ने बताया कि पुनर्वास की आस में भटक रहे गंगा कटाव विस्थापित प्रत्येक परिवार को 10 डिसमिल जमीन मुहैया कराकर उसके सरकारी आवास की व्यवस्था सरकार करे।ताकि इनके जान माल की सुरक्षा हो सके।मौके पर अधिवक्ता शशिभूषण भारद्वाज,भाकपा नेता जुलुम सिंह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बौधु सिंह , अंचल मंत्री परमानंद सिंह,भाकपा अंचल कार्यालय सचिव रविंद्र कुमार , नौजवान संघ के प्रदीप कुमार चिंटू, हरेराम सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment