दहेज में अपाचे नहीं देने पर, नवजात समेत दुल्हन को घर से निकाला!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के सिंघिया कमालपुर गांव से एक नव विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा दहेज में अपाची बाइक नही मिलने के कारण दुधमुँहे बच्चे और उसकी जेवरात एवं अन्य सामान छीन कर ससुराल से भगा देने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर मायके वालों ने बिदुपुर थाना के पुलिस अधिकारी से लिखत शिकायत की वावजूद कोई कार्यवाही नही होने के बाद गोखुलपुर गाँव निवासी रिंकू देवी पति स्व दिनेश राम ने वैशाली पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में नवविवाहिता शोभा देवी मां ने बिदुपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया कमालपुर गांव निवासी राजदेव राम के पुत्र अजय राम एवं उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना में शोभा को घर से भगा देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वालों के द्वारा खोजबीन किया गया तो नवविवाहिता की कोई अता पता नहीं चला। इसको लेकर मायके वालों में शंका है कि उसकी हत्या कर शव गायब देने कर दी गई हैं। इसको लेकर पीड़ित मां ने वैशाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

बीते दिनांक 26 जुलाई 2022 को उनकी पुत्री ने रोते हुए फोन पर बताया कि मेरे ससुरालवाले अब मुझे जीने नही देंगे। उसके ससुराल आने पर पता चला कि मेरी बेटी का पति अजय राम भैसुर सूजा राम ससुर राजदेव राम सास मंजू देवी गोतनी शोभा देवी दहेज के लिए मारपीट कर उसका बच्चा छीन कर कही भगा दिया है। उनलोगों ने बहुत खोज बीन किया लेकिन पुत्री का कही पता नही चला। उन्हें शंका है कि उनलोगों ने शोभा देवी की हत्या कर दी है । इस घटना की लिखित सूचना बीते 26 जुलाई की रात को ही बिदुपुर थाने को दिया लेकिन अभी तक कोई करवाई नही हुई और ना ही उनकी बेटी शोभा देवी ही मिल पायी ।उन्होंने एसपी से अनुरोध किया है कि उचित कानूनी करवाई करते हुए पुत्री शोभा देवी को बरामद कराया जाए। मालूम हो कि एसपी के आवेदन देने के बाद रिंकू देवी को आशा जगी की अब बिदुपुर पुलिस इस दिशा में करवाई करेगी।

Join us on:

Leave a Comment