अमित कुमार की रिपोर्ट :-
मध निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने छपरा में हुए जहरीली शराब कांड पर कहा
इसकी अभी जांच चल रही है पोस्टमार्टम के रिपोर्ट और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है
मंत्री ने कहा जहरीली शराब कांड सरकार के लिए चुनौती है
समाज के कुछ लोग लगातार पैसे कमाने के लिए यह धंधा कर रहे हैं
लेकिन अब जो लोग इस तरह का धंधा कर रहे हैं उनको लेकर के सरकार ने प्रायरिटी लेवल पर अनुसंधान कराकर न्यायालय से जल्द सजा दिलाने का निर्णय लिया है।




