पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद में एक रोटी टीम के द्वारा लगातार गरीब गुरवे एवं असहाय लोगों के बीच भोजन वितरण करने का अभियान निरंतर जारी है। एक रोटी टीम के सदस्य लोग प्रतिदिन शाम में स्टेशन प्रांगण में गरीब गुरवे एवं असहाय लोगों के बीच रोटी सब्जी का वितरण कर उनके भोजन का प्रबंध करते आ रहे हैं। यह अभियान पिछले कई महीने से चलाए जा रहे हैं। इस बाबत एक रोटी टीम के सदस्य का कहना है कि प्रत्येक घरों से प्रतिदिन दो रोटी की मांग की जाती है और उस रोटी का वितरण शाम में जहानाबाद रेलवे स्टेशन प्रांगण में गरीब गुरबा के साथ-साथ असहाय लोगों के बीच वितरण किया जाता है ।असहाय लोगों में अधिकतर मजदूर एवं रिक्शा चालक के साथ साथ भिक्षाटन करने वाले लोग शामिल होते हैं। टीम के सदस्य का कहना है कि इस प्रकार का कार्य करने से हम लोगों को दिली सुकून महसूस होता है। एक रोटी टीम के सदस्यों ने जहानाबाद वासियों से अपील किया है कि एक रोटी की टीम जब कभी आपके दरवाजे पर रोटी मांगने जाए तो कृपा कर टीम के सदस्य को रोटी उपलब्ध कराएं ।आपके यहां जो बचा रोटी है वह कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है मगर जब यही रोटी हम लोगों को दिया जाएगा तो हम लोग उसे गरीब गुरवे एवं असहाय लोगों के बीच वितरण करेंगे। जो गरीब गुरबा एवं असहाय लोगों के पेट भरने का काम करेंगे और जब गरीब का पेट भरेगा तो निश्चित रूप से वह दिल से आशीर्वाद देंगे। एक रोटी टीम के सदस्य संजय कुमार एवं उनकी पत्नी पूनम कुमारी के द्वारा दर्जनों असहाय लोगों को स्टेशन प्रांगण में भोजन कराई गई।




