कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, चार थानो को थी तलाश!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

चार थाने के आरोपित कुख्यात अपराधी हुए गिरफ्तार।

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत दहशत का माहौल बनाए था ब्रजेश यादव जिसे सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष लाल बहादुर के द्वारा एक टीम गठित कर गिरफ्तार किया गया। जिसकी जानकारी लॉयन ऑर्डर डीएसपी डॉ गौरव कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। ब्रजेश कुमार चार थाने में दहशत का माहौल बना कर रखा था। जिसकी गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता कही जा रही है। बता दें कि 2 दिन पूर्व पटेल नगर में हुए हत्या का मुख्य आरोपी ब्रजेश कुमार था और वहीं शहकुण्ड में भी डबल हत्या केस का भी अभियुक्त था ,अकबरनगर में ओवर टेकिंग के दौरान ट्रक चालक से हुए विवाद में ब्रजेश कुमार ने गोली चलाई थी जिसमें कि ट्रक चालक तथा खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें ट्रक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Join us on:

Leave a Comment