एसबीआई के असिस्टेंट जेनरल मैनेजर की हुई संदेहास्पद मौत!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर।आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन लोग आर्थिक तंगी, पारिवारिक तंगी को लेकर युवा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं, ऐसा ही कुछ ताजा मामला बरारी थाना अंतर्गत चिन्मय होटल के पास का है। बरारी थाना अंतर्गत राजीव टावर में एसबीआई के जनरल असिस्टेंट मैनेजर कुणाल कुमार कुणाल जिसकी उम्र 32 साल है वह पटना का रहने वाला है, वह भागलपुर में अपनी पत्नी के साथ राजीव टावर में रहा करता था, उन्होंने पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली घटना का कारण अभी स्पष्ट तौर पर सामने कुछ भी नहीं आ पाया है। हालांकि बरारी पुलिस और एफएसएल की टीम जांच जुट गई है। मृतक कुणाल की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। वही बरारी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment