सोने चांदी के जेवरात समेत लाखो रुपये नगदी ले उड़े चोर।

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

शेरघाटी पुलिस ने खोजी कुत्ता के माध्यम से किया पड़ताल।

शेरघाटी। थाना क्षेत्र के उचिरवाँ गांव में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर घर में रखे लाखों की संपत्ति चोरी कर ले भागा,
घटना की जानकारी देते हुए घर के मालिक संजीत सिंह ने बताया कि ड्यूटी से 3:00 बजे जब घर लौटा तो देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए हैं और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है, तभी अपनी अपनी पत्नी को आवाज लगाया जब नही जगी तो लगा कि कुछ बात है, वो गहरी नींद में थी,
हालांकि उन्होंने बतलाया की चोरों ने घर में रखें सोने चांदी के बर्तन एवं जेवरात 1 लाख से अधिक रूपय आदि चोरी कर ले भागा हैं, उन्होंने यह भी बताया कि बेटी के शादी करने के लिए बर्तन नए नए कपड़े एवं सोने चांदी के जेवरात व नकदी रुपए रखे हुए थे, जो नवंबर महीने में शादी करनी थी।
उक्त घटना के बाद घर मे कुछ भी समान नही बचा।
बताते चले कि संजीत सिंह अपने ही गाँव के हाई स्कूल में रात्रि प्रहरी का काम करते है, लेकिन इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,रिंकी देवी बताती है कि बेटी के शादी के लिए किसी तरह पैसा जमा किया था कि शादी में लड़कों वाले को देना है लेकिन सब कुछ भी नही रहने दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रामेश्वर पांडे ने दल बल के साथ घटना स्थाल पर पहुंचकर एवं खोजी कुत्ता के सहायता से छानबीन करना शुरू कर दिया वही छानबीन के दौरान घर से महज 500 गज की दूरी खेत मे घर से चोरी किया हुआ अटैची पर्स एवं कुछ कपड़े को भी बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है हालांकि अब तक पीड़ित परिजनों के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दी गई है आवेदन मिलने से ही कार्रवाई की जाएगी।
वही बता दें कि थाना क्षेत्र में लगातार या दूसरी घटना सामने आया है जिससे आम लोगों में काफी भय बना हुआ है लोगों का कहना है कि लगातार इस प्रकार से हो रही चोरी की घटना से लोग काफी भयभीत हैं।

Join us on:

Leave a Comment