वोटर आई डी से आधार को जोड़ने के लिए होगा विशेष कैम्प का आयोजन

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में वोटर आईडी कार्ड में स्वचेछा से आधार कार्ड जोड़ने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सितंबर में 4 ,18,25 अक्टूबर माह में 9 और 23 नवंबर में 6 और 20 तथा दिसंबर में 4 और 11 तारीख को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने डीएम ऑफिस में प्रेस वार्ता कर कहा कि वोटर आई कार्ड में कई सुधार किए जा रहे हैं जिसमें स्वेच्छा से आधार कार्ड पंजीकरण करना है इसके साथ ही कोई महिला मतदाता अपने पिता के जगह पति का नाम कर सकती है इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में 1 जनवरी के अहर्ता को बढ़ाकर 1 अप्रैल 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर किया गया है इससे नए मतदाताओं को जोड़ने में सहूलियत होगी। इसके साथ ही वोटर आईडी कार्ड में कई विसंगतियां होने के बाद उसको ठीक करने में परेशानी होती थी उसको भी सरल किया गया है । वोटर आईडी कार्ड में उम्र के बदले जन्मतिथि देने का भी विकल्प किया गया है नाम जोड़ने और हटाने के लिए भी कई प्रारूप सुलभ किए गए हैं डीएम ने लोगों से अपील किया कि वह घर से भी अपने वोटर आईडी कार्ड में आधार कार्ड का पंजीकरण करें ताकि 1 मतदाता का वोटर आईडी कार्ड एक ही पते पर रह सके।
बाईट- रौशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment