अमित कुमार की रिपोर्ट :-
IGIMS में इलाज करवाने आए बेटा, पूर्णिया के रहने वाले व्यक्ति को शराब बेचने में जेल भेज रहे हैं।।
राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शराब पीने के आरोप में दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है वही गिरफ्तारी होने के बाद गिरफ्तार लोगों के परिजनों ने पटना सिविल कोर्ट के बाहर जमकर हंगामा किया उनका कहना है कि उत्पाद एवं मद्य से विभाग शराब बेचने के आरोप में दर्जनों लोगों को जेल भेज रही है जबकि किसी के पास से कोई शराब नहीं मिला है वही आपको बता दें कि कुछ लोगों के परिजनों ने कन्फेस किया है की उन लोगों ने शराब पिया हुआ था लेकिन किसी के पास से शराब मिला नहीं है जिसको लेकर गिरफ्तार लोगों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया,वही एक व्यक्ति अपने पत्नी के साथ बेटा का इलाज करवाने IGIMS आए थे, दबाई लेने के लिए बाहर गए वहां पर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने व्यक्ति को पकड़ कर शराब बेचने में जेल भेज रहा हैं, जहां परिजन का कहना है मेरे पति के पास कोई शराब नहीं मिला पर शराब बेचने में जेल भेज रहे हैं, पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, हालाकि इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर बरसे लोग कहा इनके अधिकारी फसाते हैं।।




