साँप काटने से गर्भवती महिला की मौत!

SHARE:


नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट:-

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में सांप काटने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। महिला 5 माह की गर्भवती बताई जा रही है। वही इस घटना से 3 बच्चियों के सिर से मां की ममता। मिली जानकारी के अनुसार विपिन मिस्त्री की पत्नी अंटू देवी सुबह में एक कमरा से गोइठा निकाल रही थी, तभी एक जहरीला सांप ने उसे काट लिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें