कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
संवाददाता (बांका)
आमजनों को रोग मुक्त बनाए रखने तथा स्वास्थ्य समाज की संरचना के मद्देनजर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बाराहाट के तत्वाधान में रविवार को विवाह भवन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की गई। निशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच एवं इलाज का लाभ उठाया। मौके पर शाखा प्रबंधक अमर उजाला ने बताया कि शिविर में चिकित्सक डा धीरज कुमार सहित अन्य मौजूद थे। जिसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आए थे ।आयोजित शिविर में चिकित्सक द्वारा पेट, हृदय, डायबिटीज, थायराइड, लीवर, छाती ,टीवी ,टाइफाइड, दम्मा, गठिया आदि व सामान्य चेकअप जांच निशुल्क की गई। शिविर में परामर्श के लिए भी काफी संख्या में लोग आए हुए थे ।मौके पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत लोगों को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी बीमारी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।कहा कि जरूरत पड़ने पर चिकित्सकों का सलाह अवश्य लें ।समय समय पर उपचार तथा खान-पान के प्रति गंभीरता बहुत जरूरी है। वही शाखा प्रबंधक ने बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि गांव स्तर पर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा दी जा रही है। शाखा प्रबंधक ने कहा कि शिविर लगाने का एक ही मकसद है कि आम लोगों के साथ-साथ निचले तबके के लोगों को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल सके। बताया कि क्षेत्र में सभी लोगों को एक सप्ताह पहले ही जानकारी दे दी गई थी जिस कारण सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। शिविर में पांच सौ मरीजों की बीमारियों की जांच पड़ताल कर मुफ्त चिकित्सा सेवा का लाभ दिया गया। इस अवसर पर इस आयोजन में आने वाले मरीज काफी खुश दिखे। मौजूद लोगों ने शिविर के आयोजन के लिए ग्रामीण बैंक को धन्यवाद दिया।




