कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
शिक्षा के समग्र विकास में अतुल्य है पूर्व चेयरमैन आदित्यनाथ का योगदान
संवाददाता (बांका)
शिक्षाविद पूर्व चेयरमैन आदित्यनाथ की 61वीं जयंती रविवार को मनाई गई जिसमें शिक्षा का विकास का संकल्प लिया गया।इससे पूर्व अद्वैत मिशन शिक्षण संस्थान के वर्तमान चेयरमेन अरविंद मांडम्वत ने दीप प्रज्वलित करने के साथ ही पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अद्वैत मिशन के प्रिंसिपल मोहन दासन ने कहा कि आदित्यनाथ एक युगपुरुष थे उन्होंने संस्थान को बढ़ाकर शिक्षा के महत्व से समाज को परिचित कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज का विकास शिक्षा के बिना नहीं हो सकता। शिक्षा के प्रचार-प्रसार से सामाजिक एकता और सद्भाव बढ़ता है। खुशहाली आती है। वे अक्सर कहते थे कि समाज की जड़ता वैज्ञानि सोच और शिक्षा के प्रचार-प्रसार से ही समाप्त किया जा सकता है। समाज की तरक्की और उस में व्यापक सुधार शिक्षा के माध्यम से ही हो सकता है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवजागरण का सूत्रपात किया। क्षेत्र में पिछड़े शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर उनके द्वारा छेड़ी गई आंदोलन को सफल बनाने के लिए वर्तमान चेयरमैन ने पृष्ठभूमि तैयार कर इस संस्था को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। और उनके मार्गदर्शक पर चलकर शिक्षा के बदौलत सामाजिक एकता को मजबूत कर रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक वर्तमान चेयरमैन अरविंद माडम्बत ने कहा कि आदित्यनाथ के व्यक्तित्व, कृतित्व और संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक हैं ।उनके बताए मार्ग चलकर ही खुशहाल और शांतिपूर्ण समाज के सपनों को साकार कर सकते हैं। वही विद्यालय में आयोजित कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।प्रतियोगिता में नौनिहालों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया खुशनुमा माहौल में चल रहे समारोह में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अद्वैत मिशन स्कूल प्रथम स्थान पर रहे, दूसरे स्थान पर शिव धाम के बच्चे रहे व तृतीय स्थान पर जवाहर नवोदय के छात्र छात्रा रहे। इस मौके पर संस्थान के विजय कुमार अश्वनी झा ,शोभा नायर, प्रिंसिपल मोहनदास ,मुरली झा,मनोज कुमार घोष ,राणा सिंह त्रिभुवन प्रसाद सिंह , ज्ञानू चौधरी ,सुरेश यादव, सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।




