जहानाबाद स्थापना दिवस पर पुरे जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला स्थापना दिवस 2022 के अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के निर्देशानुसार आज पंचायत स्तर पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल -जीवन-हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से विभिन्न पंचायतों में वृक्षारोपण किया गया । प्रखंड मखदुमपुर में 11200, काको में 7000, जहानाबाद में 5200, घोषी में 2600 , मोदनगंज में 2000, रतनी फरीदपुर में 6200 एवं प्रखंड हुलासगंज में 4400 पौधे लगाये गए । जिला स्थापना दिवस के अवसर पर कुल 38600 पौधे लगाये गये जिसमें निजी भूमि पर 28600 , रोड के किनारे 800 , जल सरंचनाओं के किनारे 6600 एवं अन्य भूमि पर 2600 पौधे लगाए गए हैं । जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत मनरेगा योजना से वर्तमान वितीय वर्ष में कुल 176000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है । उप विकास आयुक्त द्वारा 15 अगस्त के पूर्व लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण हेतु सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निदेश दिया गया है ।
जिला सृजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी जिलावासियों को शुभकामना देते हुए अपने घर और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने का अपील किया गया। इसके साथ ही सभी जिलावासियों से आग्रह किया गया कि जिला सृजन दिवस के शुभ अवसर पर अपने घरों के बाहर एक दिया अथवा मोमबत्ती जलाकर जहानाबाद जिले को प्रकाशमय कर शांति, समृद्धि, सहिष्णुता एवं बंधुता का संचार करें ।

Join us on:

Leave a Comment