अलग अलग सड़क हादसे में गई किसान और बैंक कर्मी की जान!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बैंक कर्मी समेत एक किसान की मौत हो गई। पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के रिफायनरी टाउनशिप गेट की है जहां कल दोपहर बरौनी शोकहारा निवासी यूको बैंक में कार्यरत बैंक कर्मी धर्म देव कुमार जाम के दौरान सड़क पार कर रहा था तभी वाहन की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया‌। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक के निकट एनएच 31 की है। पटना जिले के मारांची थाना क्षेत्र के डुमरा दियारा गांव निवासी 30 वर्षीय किसान बहादुर सिंह निषाद बेगूसराय के बीहट बाजार से चावल खरीद कर मोटसाइकिल से अपने घर लौट रहा था तभी एनएच 31 पर मल्हीपुर चौक के पास पिकअप ने ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बहादुर सिंह निषाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सड़क हादसे में मौत के बाद दोनों परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन बैंक कर्मी
बाईट- परिजन, किसान

Join us on:

Leave a Comment