धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के सुगौली बाजार में
खाद दुकानदार को किसानों ने मारपीट कर पैसे लुटे CCTV में विडीयो हुआ कैद ।
मोतिहारी के सुगौली नप के मुख्य बाजार स्थित भारतीय किसान घर खाद दुकानदार को कुछ किसान के रुप मे असमाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट कर पैसे लुटे गये। गौरतलब हो कि खाद दुकानदार के सामने लंबी कतार में लग कर किसान अपना खाद उच्चीत राशि मे ले जा रहे थे।वही किसान सलाहकार सुरेश प्रसाद के मौजूदगी मे खाद वितरण किया जा रहा था।लोग लाइन मे थे उनका पुर्जा काउंटर पर लगा हुआ था।उसी उपरांत कुछ असामजिक तत्व लोग आऐ अपना आधार कार्ड देकर जबरन खाद मागने लगे।हद तब हो गई जब हाथा पाई पर उतारू हो गये। और लात जूते की बारिश हो गई इस बाबत भारतीय किसान घर के प्रोपराइटर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि किसान को खाद वितरण शांति पूर्ण ढंग से की जा रही थी।सभी कार्य कायदे से किसान का पुर्जा लेकर खाद दिया जा रहा था उसी बीच कुछ असामजिक तत्व के लोग आऐ और अपना आधार कार्ड देकर जबरन पहले खाद का बोरा मागने लगे।विरोध करने पर हम तीन लोगो से हाथा पाई करने लगे मारपीट करते वक्त बेचे गए राशि मे से लगभग तीस पैंतीस हजार रुपए गल्ले से निकाल लिया गया।हम तीनो मे अभिषेक अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल को असामाजिक तत्वों के आए लोगो द्वारा हम तीनो के कपडे व मारपीट कर गल्ले से निकाल लिया गया।इस घटना की सुचना थानाध्यक्ष की मिली।सुचना मिलते ही एसआई दिलीप कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित के तरफ से थाने मे अभी तक आवेदन मिला नही है।आवेदन मिलने पर सीसी फुटेज देख कर चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल दुकान पर पुलिस बल को शुरक्षा के लिए लगाया गया है। और शांति व्यवस्था पुलिस बनाए रखी है
बाइट :—-हिमांशु अग्रवाल,दुकानदार।
नोट पुलिस कुछ बोलने से इंकार




