भाजपा 200 नहीं 243 सीटों पर करे तैयारी कोई फर्क नहीं पड़ता- ललन सिंह!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद:-

भले ही बिहार में भाजपा जदयू गठबंधन की सरकार चल रही है और ऊपर से सब कुछ ठीक-ठाक बताया जा रहा है मगर अंदर खाने कुछ ना कुछ चल रही हैं। जहानाबाद पहुंचे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 200 नहीं बल्कि 243 सीटों पर अपनी तैयारी करें कोई फर्क नहीं पड़ता ।उन्होंने कहा कि हर संगठन को तैयारी सभी सीटों पर करने का अधिकार है, फिलहाल बिहार में गठबंधन की सरकार भाजपा के साथ हमारी चल रही है। उन्होंने जदयू नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के मुख्यमंत्री बनने के नारेबाजी पर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस प्रकार के नारा बाजी लगाने वाला व्यक्ति जदयू का कार्यकर्ता नहीं हो सकता है। जदयू में फिलहाल एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं यहां मुख्यमंत्री का कोई वैकेंसी नहीं है। दूसरे दल में वैकेंसी हो सकती है। उन्होंने आरसीपी सिंह के दल से निष्कासित किए जाने के सवाल पर मीडिया कर्मियों से ही कहा कि आप लोग प्रदेश जदयू अध्यक्ष को लिखित शिकायत दीजिए जिस पर विचार किया जाएगा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वर बिंद के निधन के बाद उनके पैतृक गांव बालाबीघा जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात कियाऔर ढांढस बंधाई। इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए।

बाइट राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष

Join us on:

Leave a Comment